गोड्डा, फरवरी 13 -- गोड्डा। कुपोषण से लड़ने के उद्देश्य से संचालित एकीकृत बाल विकास सेवा योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को नियमित पोषाहार उपलब्ध कराया जाना है, लेकिन जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पिछले छह माह से पोषाहार मद की राशि नहीं मिलने के कारण व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जिले के विभिन्न पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में औसतन 35 से 45 बच्चे पंजीकृत हैं। नियमानुसार बच्चों को अंडा, खिचड़ी, हलवा, गुड़, चना, दाल, सब्जी और बादाम जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ दिए जाने हैं। परंतु राशि के अभाव में कई केंद्रों में यह मेन्यू कागजों तक सीमित हो गया है। एक ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका ने बताया की लगातार छह महीने से पोषाहार की राशि नहीं आई है। बच्चों को खाना देने के लिए हमें दुकानदार से उधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.