मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। विधानसभा में नगर विधायक रंजन कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता के मामले को उठाया है। उन्होंने मुजफ्फरपुर नगर क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई केंद्रों पर पोषाहार वितरण, बच्चों की उपस्थिति, केंद्रों के समय पर संचालन एवं निगरानी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने नगर सीडीपीओ की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। बार-बार शिकायत मिलने के बावजूद नगर सीडीपीओ की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। विधायक रंजन कुमार ने कहा कि बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के मुद्दों को सदन में उठाना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की जनता की समस्या...