चंदौली, मार्च 18 -- चंदौली, हिटी। जिले के सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नौगढ़ में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ और एसपी की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायत सुनी गई। वहीं अन्य सभी तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारियों ने समस्याएं सुनी। नौगढ़ में फरियादियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल पोषाहार का वितरण नहीं होने, आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। वहीं कई विभागीय अफसरों के नहीं आने पर सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी तहसीलों में समाधान दिवस के दौरान कुल 199 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के जरिए शिकायत दर्ज करायी। इसमें मौके पर सिर्फ 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर समय से और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.