रुडकी, दिसम्बर 25 -- वीर बाल दिवस पर गुरुवार को तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों का इतिहास बताकर उनके बीच कई प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता में विजयी रहे बच्चों को प्रोस्ताहित भी किया गया। गोविंदनगर एक और दो आंगनबाड़ी केन्द्र मेंबच्चों को गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के अद्भुत साहस, बलिदान और धर्म की रक्षा के लिए त्याग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने तिरंगा, फूल, फल और देशभक्ति से जुड़े आकर्षक चित्र बनाए। इसमें प्रियांश ने प्रथम, अब्दुल ने द्वितीय और वारिस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षिका सविता रानी मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा रानी और सहयोगिका शालू त्यागी ने संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों के अभिभावकों का भी सहयोग...