कुशीनगर, अप्रैल 3 -- कुशीनगर। डीपीओ शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो पर लाभार्थियों में वितरण के लिये दिसम्बर माह की सामग्री प्राप्त हो गयी है। हाटा, मोतीचक व पडरौना ब्लॉक क्षेत्र के आगंनबाड़ी केन्द्रों से सामग्री का वितरण 3 व 4 अप्रैल को किया जायेगा। इसमें 4 अप्रैल को अपरिहार्य स्थिति या किसी अन्य केंद्र के अतिरिक्त प्रभार दूसरे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पास होने की स्थिति में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वितरण दिवस को संबंधित परियोजना की सीडीपीओ व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहते हुये कम से कम 5 केन्द्रों का भ्रमण करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.