पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी 10 पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को टीएचआर का वितरण किया गया। यह वितरण एफआरएस प्रणाली के माध्यम से संपन्न हुआ। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं एवं 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के बीच टीएचआर वितरित किया गया। टीएचआर वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी, अंचल अधिकारी सबीहुल हसन, सीडीपीओ अमृता वर्मा तथा सभी पर्यवेक्षिकाएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर वितरण व्यवस्था का जायजा लेती नजर आईं। पदाधिकारियों ने लाभुकों से टीएचआर मिलने की स्थिति की जानकारी ली और केंद्रों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभार्थियों को ...