गिरडीह, फरवरी 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के माहुरी गांव में दो आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन हो रहा है, मगर एक का भी अपना भवन नहीं है। पंचायत के उप मुखिया शेख मोकिम ने केंद्रीय मंत्री को इस मामले से अवगत कराया था। मंत्री के संज्ञान में मामला जाने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन होने की उम्मीद बढ़ गई है। उप मुखिया शेख मोकिम के द्वारा केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को सौंपे गए आवेदन के बाद उम्मीद बढ़ी है। केंद्रीय मंत्री के अपर निजी सचिव निरंतर कुमार सिंह के द्वारा इसे लेकर गिरिडीह डीसी को पत्र लिखकर नौनिहालों के हितों को देखते हुए भवन निर्माण की दिशा में पहल किए जाने की मांग की है। बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री एक कार्यक्रम में बगोदर पहुंची हुई थी। इसी दौरान जरमुन्ने गांव भी पहुंची हुई थी। व...