पलामू, मार्च 23 -- हरिहरगंज। हरिहरगंज शहरी क्षेत्र मे संचालित आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण शनिवार को बीडीओ सह सीडीपीओ पारितोष प्रियदर्शी ने किया। बीडीओ ने सेविकाओं को प्री-स्कूल किट्स के बेहतर उपयोग करने का निर्देश देते हुए उन्हें विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने एवं एक बजे तक बच्चों को केंद्र में रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं ताकि बच्चे केंद्र में आने और सीखने के लिए और अधिक प्रेरित हों। उन्होंने अररुआ खुर्द, अररूआ कला व चरकेडिया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षक सरस्वती देवी भी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.