पूर्णिया, फरवरी 19 -- बायसी, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्षित लाभुकों तक समय पर लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बायसी एवं डगरुआ प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा द्वारा बुधवार को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। इस दौरान केंद्रों की व्यवस्थाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति, भवन परिसर की साफ-सफाई, उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, पोषण कार्यक्रम की स्थिति तथा लाभुकों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पाया कि कई केंद्रों पर अपेक्षित व्यवस्था नहीं थी, जिस पर नाराजगी जताई गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.