घाटशिला, दिसम्बर 16 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा गांव में आंगनबाड़ी की सेविका चयन में काफी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगा मंगलवार को ग्रामीणों ने बीडीओ केशव भारती को ज्ञापन देकर कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले 15 दिसंबर को आमसभा का आयोजन करके पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों की उपस्थिति में सेविका पद के लिए चयन शिविर आयोजित हुई थी। इसमें सर्वसहमति से रुमा दत्त को चयन किया। लेकिन रुमा दत्त उक्त पंचायत में पंचायत समिति सदस्य के रूप में कार्यरत है। इसी गलत चयन के लिए ग्रामीणों ने प्रभारी बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी को सूचित करके इस गलत निर्णय के लिए चयन स्थल पर ही आपत्ति जतायी गयी थी, लेकिन उन्होंने जनता का बात नहीं माना। इसीलिए ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त सेविका चयन प्रक्रिया को रद्द क...