चंदौली, जुलाई 9 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद उत्तर प्रदेश शासन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित संभव अभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन बीते सोमवार को लखनऊ में आयोजित हुआ। इसमें बेहतर कार्य करने के लिए जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुजाता कुशवाहा को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष जून से सितंबर माह के मध्य जन स्वास्थ्य एवं पोषण संवर्धन के उद्देश्य से संभव कार्यक्रम क्रियान्वित होता है। वर्ष 2024 के सफल आयोजन में प्रदेश स्तर पर जनपद चंदौली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुजाता कुशवाहा को राज्य स्तरीय चयन हेतु नामित किया गया। इन्होंने विभागीय योजनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.