रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- सितारगंज। वार्ड संख्या पांच के केंद्र दो की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना पत्नी राजू नगदली को उनके उत्कृष्ट कार्य और जनसेवा के लिए प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मीना को यह पुरस्कार प्रदान किया। मीना ने पोषण अभियान, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल और जनजागरूकता फैलाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके अथक प्रयासों से उन्हें ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर मीना को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.