फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस समाज सेवा, शिक्षा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों की सूची पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर, जबकि पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली रिद्धम सांगवान और बल्लभगढ़ की भूदत्त कॉलोनी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम का नाम शामिल था। इनमें से मनु भाकर और रिद्धम सांगवान कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई। वह शूटिंग के लिए पुणे गई हुई है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम ने मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथों सम्मान ग्रहण किया। बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर पिस्टल इवेंट में व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.