नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ नैनीताल ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि पहले भी कई बार अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पत्राचार किया गया है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने, उन्हें स्थायी घोषित करने, सेवानिवृत्ति के समय पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने, ब्लॉकों में सुपरवाइजर की नियुक्त करने, नंदा-गौरा योजना शिक्षा विभाग व प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना स्वास्थ्य विभाग को सौंपे जाने की मांग की गई। साथ ही डिजिटल कार्यों के लिए बेहतर मोबाइल फोन उपलब्ध कराने, मानदेय का समय से भुगतान करने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.