श्रावस्ती, फरवरी 15 -- श्रावस्ती। जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम बरगदहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सिंघना व डिलवा में नौ माह बाद शनिवार को नैफेड चना, दाल, तेल, दरिया का वितरण किया जा रहा था। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन देवी ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव की ही एक महिला अपने पति के साथ उसके घर आई और अपने बच्चों का पोषाहार 500 ग्राम दाल, 500ग्राम दलिया प्राप्त किया। इस दौरान नशे ही हालत में मौजूद उसका पति अभद्रता करने लगा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी देने लगा। साथ ही सहायिका कृष्णवती को अपशब्द कहते हुए अभद्रता किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.