मुरादाबाद, मार्च 18 -- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती की शिकायतों को लेकर विभाग ने जनसामान्य का सचेत किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जानकी देवी आर्य ने कहा है कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। कार्यकत्रियों का चयन शासनादेश के आधार पर किया जाएगा। विभाग की अपील है कि सभी आवेदक दलालों से सावधान रहें। किसी प्रकार की भ्रामक स्थिति न उत्पन्न हो इसलिए सभी से अनुरोध है कि भर्ती के नाम पर प्रलोभन में न आएं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री चयन की सम्पूर्ण प्रक्रिया विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के आधार पर पोर्टल पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.