प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज। आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रीति भारतीया की हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर ली गई है। पुलिस ने हत्यारोपी पति राजेश कुमार को रिमांड पर लेकर छह घंटे तक पूछताछ की। आरोपी ने शक के आधार पर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। धूमनगंज पुलिस अब हत्याकांड के बाद राजेश के फरार तीनों भाइयों की तलाश में जुटी है। जिन्होंने प्रीति की हत्या में राजेश का साथ दिया था। धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर नींवा में बीते 8 मार्च की देर रात प्रीति भारतीया की दोनों बच्चों के सामने ही पति राजेश कुमार और देवर दीपक, राकेश व दीपू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। मृतका के दोनों बचों के बयान और पिता की तहरीर पर पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच 18 मार्च को हत्यारोपी राजेश कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.