संभल, जनवरी 29 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए स्वयं को सरकारी कर्मचारी घोषित किए जाने सहित दस सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया। धरने को संबोधित करते हुए संगठन की जिलाध्यक्ष विनीता शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बीते दस वर्षों से बेहद कम मानदेय पर सेवाएं दे रही हैं। महज छह हजार रुपये के मानदेय में वर्तमान महंगाई के दौर में परिवार का पालन-पोषण कैसे संभव है। कार्यकत्रियों की स्थिति अब बंधुआ मजदूरों जैसी हो गई है, जहां न तो काम का कोई निश्चित समय है और न ही कोई बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा र...