प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पांच सूत्री मांगों के समर्थन में जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गुरुवार को आवाज बुलंद की। अपनी मांगे दोहराते हुए कार्यकत्रियों ने धरना दिया और प्रधानमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र डीएम कार्यालय में दिया। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कलक्ट्रेट में जुटीं। धरने पर बैठी कार्यकत्रियों ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में एकजुट होने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की रीढ़ बनकर कार्यकत्रियां दिन रात काम कर रही हैं। कार्यकत्रियां पोषण, स्वास्थ्य टीकाकरण सहित अधिकतर सरकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही हैं लेकिन उन्हें पूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.