अमरोहा, मई 2 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित पार्क में धरना दिया। धरना-प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय बढ़ाने, पेंशन, चिकित्सा सुविधा, बीमा समेत अन्य विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकत्री मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.