मैनपुरी, जनवरी 6 -- शहर के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में 7 दिवसीय नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार व दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को संस्थान के आचार्य सर्वेश कुमार व जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में आचार्य ने कहा कि गर्भवती, धात्री माताओं व 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों को बाल विकास व पुष्टाहार विभाग द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। गर्भवती व धात्री माताओं तक पोषण व सेवाओं को पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रिओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कार्यक्रम में प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी डा. विजय सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आईसीडीएस, ...