बलिया, फरवरी 20 -- सुखपुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन ब्लॉक मुख्यालय के डवाकरा हाल में विभिन्न गांव से आई कार्यकत्रियों को आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाले नौनिहालों के पोषण संबंधित जानकारियां विस्तार दी गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि बीडीओ बेरूआरबारी शैलेश कुमार मुरारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित कार्यत्रियों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में विधान परिषद में घोषणा की है कि राज्य में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायक सहायिकाओं और आशा वर्करों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी यह फैसला होली के त्यौहार से पूर्व हो जायेगा। कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रो से जो नौनिहाल प्रशिक्षित होकर अ...