गंगापार, दिसम्बर 31 -- विकास खंड मेजा के पौसिया स्थित विष्णु वाटिका गेस्ट हाउस में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त मेजा, संत प्रकाश उपाध्याय ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। एसीपी मेजा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बदलती और चुनौतीपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में उनकी जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा, 3 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिन्हें सही आकार देना समाज की सबसे बड़ी सेवा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...