बुलंदशहर, जनवरी 29 -- आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं विगत कई दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण एवं मातृ-शिशु देखभाल जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही हैं, लेकिन आज तक उन्हें पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में भी कई बार सरकार को ज्ञापन सौंपे गए और आंदोलनों की चेतावनी दी गई, किंतु अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। 9 जनवरी 2026 से प्रस्तावित आंदोलन की सूचना प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.