गौरीगंज, जनवरी 29 -- अमेठी। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को कर्मियों द्वारा गौरीगंज ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष भानमती सरोज ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार व संबंधित विभाग का ध्यान लगातार आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं की मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि इन्हीं के कंधों पर महिला एवं बाल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 5 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में आय...