देहरादून, नवम्बर 26 -- 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठीं आंगनबाड़ी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन दीन दयाल उपाध्याय पार्क में 11 वें दिन भी जारी रहा। संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा कि संगठन की प्रमुख मांग मानदेय में वृद्धि, समान कार्य का समान वेतन, 800 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 24000 रुपये मानदेय, मानदेय वृद्धि के लिए बनी कमेटी के निर्णय सार्वजनिक करने, सुपरवाइजर्स के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रमोशन करने जैसी मांग शामिल है। जब तक संगठन की मांगों पर सरकार निर्णय नहीं लेती तब तक अनशन जारी रहेगा। कार्मिक अनशन पर बैठने वालों में कस्तूरी, उर्मिला, सावित्री, रेखा, उमा प्रधान, निर्मला, सुनीता, आनंदी ममगांई, भुवनेश्वरी, प्रीति पांडे, बीना अरोड़ा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...