लखनऊ, फरवरी 16 -- यूपी बजट सत्र के दौरान बोल रहे सीएम योगी ने बड़ी घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में कहा कि हम आंगनवाड़ी और आशा वर्कर का मानदेय बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षामित्र अनुदेशक के लिए काम कर रही है। इन सब को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया है। इससे पहले निराश्रित और वृद्धा पेंशन बढ़ाने की घोषणा सीएम विधानसभा में कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों खासतौर से समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा का विकास जेपीएनआईसी, गोमती रिवर फ्रंट और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में देखा जा सकता। सपा ने जेपी और लोहिया के सपनों पर कुठाराघात किया है। सीएम योगी ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, सपा संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है और समाज में विद्वेष फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सप...