कौशाम्बी, फरवरी 23 -- संदीपनघाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव निवासी युवक को पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उसकी दाहिनी आंख में पेचकस डाल दिया, इससे उसकी आंख खराब हो गई है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिकंदरपुर बजहा निवासी संजय कुमार सरोज ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वे आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो बीते 21 फरवरी को भी आरोपी अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर निर्जन स्थान पर जबरन ले गए और वहां उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसकी दाहिनी आंख में पेंचकस घोंप दिया। इससे उसकी आंख खराब हो गई है। हमलावर जान लेने पर आमादा थे और उस पर पेचकस से हमला किए जा रहे थे। गनीमत यह रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.