मधुबनी, फरवरी 28 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। आंख दिखाने(घूरने) के विवाद में गुरुवार को कोर्ट हाजत में कैदियों के बीच भिड़ंत हो गया। दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत के बीच हाजत में बंद अन्य बंदी चीखने-चिल्लाने लगे। कोर्ट हाजत की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी बंदियों को समझाने की कोशिश की लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। देखते ही देखते कोर्ट हाजत के अंदर एवं बाहर अफरातफरी मच गई। हाजत प्रशासन की ओर से तत्काल इसकी सूचना वरीय पुलिस अफसर को दी गई। सूचना पर लाइन डीएसपी जितेंद्र प्रसाद ,नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस अफसर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस केंद्र से अतिरिक्त पुलिस मंगाया गया। पुलिस अफसर ने हाजत के अंदर जाकर झंझट शांत किया। पुलिस के अनुसार सुबह कैदी वैन से बंदियों को मंडल कार से कोर्ट हाजत लाया जा रहा था। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.