सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- डुमरी कटसरी। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में नेत्र जांच कैम्प का आयोजन बुधवार को हुआ। समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कैम्प में बुनियाद केन्द्र, पिपराही की टीम द्वारा आंख जांच कर चश्मा एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। कैम्प में कुल 45 लोगो को चश्मा उपलब्ध कराया गया। मोतियाबिंद के लक्षण वाले लोगो को सदर अस्पताल शिवहर रेफर किया गया। बीडीओ अरूण कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि रुपेश कुमार सिंह, बुनियाद केन्द्र के डा. रिजवान अहमद, तकनीशियन अमित कुमार, कृष्णा कुमार, राजन कुमार आदि भी कैम्प में शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...