साहिबगंज, फरवरी 11 -- साहिबगंज। सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बुधवार को भरतिया कॉलोनी स्थित अयोध्या धाम परिसर में देखने को मिला, जब समाजसेवी व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव की ओर से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नेत्र रोगी, उनके परिजन और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मरीजों की आंखों की जांच कर ऑपरेशन से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार, रेलवे के सेवानिवृत्त पदाधिकारी जी.पी. सिंह, समाजसेवी सुशील भरतिया, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभू नाथ यादव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि "मानव सेवा से बड...