छपरा, अगस्त 13 -- मकेर। मकेर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मंगलवार की रात रमेश महतो नामक युवक की आंख की रोशनी कम हो गयी। युवक की शराब पीने से तबीयत बिगड़ने की आशंका है। हांलाकि इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। उसे परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मकेर में ले गये जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया। फिलहाल रमेश के घर कोई नहीं है। उसके घर पर ताला लगा है। सनद रहे कि 2022 में भी जगदीशपुर बाजार पर इस तरह की घटना घटी थीं जिसमें जिसमें आधा दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ लोगों को आंखों से दिखाई कम दे रहे थे। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मढ़ौरा एसडीपीओ नरेश पासवान भी पहुंचकर मामले की जांच में जुटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.