पलामू, फरवरी 1 -- मेदिनीनगर। हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में शनिवार के शाम में अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से पिपरा थाना क्षेत्र के चैतूबीघा गांव निवासी 65 वर्षीय गणेश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हे इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पूछताछ करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी प्रभारी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र के फर्द ब्यान के अनुसार उसके पिता, भतीजे अनिल राम के साथ बाइक से आंख बनवाने हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में शनिवार की शाम में जा रहे थे। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी...