मुरैना, जनवरी 22 -- मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर सिकरौदा नहर के पास आलू व्यापारी से लूट की वारदात सामने आई है। व्यापारी गुना से प्राइवेट टैक्सी में आगरा जा रहा था, उसके पास बैग में 22 लाख रुपए थे।व्यापारी के अनुसार मुरैना पार करने के बाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक अज्ञात कार ने उसकी टैक्सी को ओवरटेक कर रुकवाया। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने हथियार दिखाकर चालक की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। जिससे घबराकर व्यापारी गाड़ी से कूद गया। इसी दौरान बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। व्यापारी के अनुसार वह एक प्राइवेट टैक्सी से गुना से आगरा के लिए रवाना हुआ था और उसके बैग में 22 लाख रुपए नकद थे। मुरैना पार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.