अमरोहा, मई 17 -- बाइक सवार बदमाशों ने दंपति की आंखों में मिर्च झोंककर आभूषण लूट लिए। इस दौरान भीड़ की मदद से हापुड़ जिले के निवासी एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। सीओ ने मौका मुआयना किया। तहरीर के आधार पर हापुड़ जिले के निवासी तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना गुरुवार रात आठ बजे के बाद कोतवाली क्षेत्र के तीसरा मील के नजदीक हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक निवासी रिंकू अपनी पत्नी पूजा के साथ आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर माजरा से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान तीसरे मील के नजदीक लिंक मार्ग पर पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए और दंपति की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। रिंकू की बाइक गिर गई। बदमाशों ने उसकी पत्नी पूजा के सोने के आभूषण लूट लिए। रिंकू ने एक बदमाश को ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.