रांची, मार्च 14 -- रांची, संवाददाता। होली के दौरान रंग-गुलाल खेलते समय त्वचा और आंखों का विशेष ख्याल रखना होता है। स्किन स्पेशलिस्ट डॉ नेहा रानी कहती हैं कि त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए होली खेलने से पहले भरपूर पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर में नमी बनी रहे। साथ ही बाहर जाने से पहले नारियल तेल या मॉइस्चराइजिंग क्रीम अच्छी तरह से लगाएं। डॉ नेहा रानी ने कहा, केमिकल वाले रंग बालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे बचने के लिए होली खेलने से पहले बालों में नारियल का तेल लगाएं। साथ में कैप या कपड़े से सर को ढंक कर रखें। डायरेक्ट स्कैल्प के संपर्क में आता है तो इससे खुजली और जलन हो सकती है। इसके अलावा केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल स्किन से ज्यादा आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में रंग लगाते समय ध्यान रखें कि वह आंखों में न जाए। चश्मा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.