कोडरमा, फरवरी 21 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शिविर में छात्राओं की आंखों की जांच के दौरान आई ड्रॉप डालने के बाद कई छात्राओं को धुंधला दिखने और कुछ समय के लिए दिखाई देना बंद होने की शिकायत हुई, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच शिविर लगाया गया था। इस दौरान छात्राओं की आंखों की जांच कर उन्हें आई ड्रॉप डाली गई। ड्रॉप डालने के कुछ ही मिनटों बाद कई छात्राओं ने आंखों में तेज जलन, दर्द और धुंधला दिखाई देने की शिकायत की। कुछ छात्राओं ने बताया कि ड्रॉप डालते ही आंखों में असहनीय जलन शुरू हो गई और उन्हें स्पष्ट दिखाई देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.