लखनऊ, दिसम्बर 14 -- सरोजनीनगर के अम्बेडकरनगर गांव के शिवपुरा में रविवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के अभियान 'आपका विधायक-आपके द्वार' का 147वां जन संवाद शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर केके हॉस्पिटल के सहयोग से लगे निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। वहीं गांव की शान पहल के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गांव के चार मेधावियों अनुज दुबे, रीता सिंह, अंशिका गौतम व आयुष कुमार को साइकिल, घड़ी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। गांव में 161वां यूथ क्लब (बॉयज) और 96वां गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इसके साथ ही गांव के प्रबुद्धजनों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.