पटना, नवम्बर 30 -- मां ब्लड सेंटर पटना की ओर से रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगा। इसमें लोगों की आंखों की रोशनी जांचकर सही नंबर का चश्मा भी उपलब्ध कराया गया। नेत्र विशेषज्ञ मनीष कुमार गुप्ता ने शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों के आंखों की जांच की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया अग्रवाल कन्नू, संजय तोतला,नन्द किशोर अग्रवाल के साथ कार्यक्रम संयोजक नरेश अग्रवाल, सह संयोजक आलोक अग्रवाल, मुकेश कांत, पवन शर्मा, मोनू खत्री, किशन बंका, अन्नत अग्रवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...