संवाद सूत्र, अप्रैल 2 -- बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा गांव में वाटरवेज बांध के बगल में ततैला गांव के सामने मटकारा चौर में जेसीबी से बने तालाबनुमा पानी भरे गड्ढे में मंगलवार की सुबह एक किशोर का उपलाता शव मिला। शव पर नजर पड़ते ही लोगों में सनसनी फैल गयी।सूचना मिलते ही कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में वहां आसपास के काफी लोग जमा हो गए। शव की पहचान कमतौल कोटपट्टी निवासी शशिरंजन कुमार के 13 वर्षीय पुत्र अंश कुमार के रूप में हुई। वह बीते 30 मार्च की शाम घर से साईिकल लेकर खेलने के लिए निकला था। उसकी साइकिल और बदन पर मौजूद कपड़े एक जगह किनारे रखे थे। मृतक के बदन पर एकमात्र जांघिया मौजूद था। उसका शव पेट के बल उपला रहा था। मृतक के परिजन हत्या कर शव वहां फेंके जाने की बात बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.