निज संवाददाता, मई 11 -- बिहार के बहुचर्चित लोदीपुर नरसंहार के गवाह की नृशंस हत्या कर दी गई है। मृतक परशुराम यादव का पुत्र 35 वर्षीय पुत्र मिथलेश यादव उर्फ मिठू यादव है। शनिवार को उसकी लाश गांव के पास ही बने पंचायत सरकार भवन के महिला शौचालय में लटकती हुई बरामद की गयी। हत्या से पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी है। उसकी आंखें निकली हुई हैं। दांत टूटे हुए हैं। नरसंहार में मिठू के दो भाइयों की हत्या हुई थी। उसे भी गोली लगी थी। हालांकि, वह बच गया था। वह एक मई से गायब था। शनिवार को शौचालय से निकल रही बदबू के बाद दरवाजा खोला गया तो उसकी लाश मिली। पंचायत भवन में नाईट गार्ड भी तैनात है। इसके बाद भी 10 दिनों से लाश वहां पड़ी थी। लोग इसपर सवाल उठा रहे हैं। लोदीपुर नरसंहार के मुख्य गवाह मिथलेश यादव उर्फ मिठू यादव के परिजन रोहित कुमार ने बताया कि वह एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.