जहानाबाद, मार्च 19 -- भूमिहीनों को जमीन देने के बजाय बसे हुए भूमि पर से उजाड़ रही है सरकार राजव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंडों पर दिया गया धरना जहानाबाद, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा एवं मनरेगा मजदूर सभा के राजव्यापी कार्यक्रम के तहत जहानाबाद जिले के घोसी, मोदनगंज, हुलासगंज, काको, मखदुमपुर एवं जहानाबाद सदर प्रखंड पर धरना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में नेताओं ने अपने संबोधन में कहा सरकार आंकड़ों की बाजीगरी खत्म करे। आंकड़ों की बाजीगरी से गरीबों का कल्याण नहीं होने वाला है। यथार्थ पर खड़ा होकर समाधान करे। नेताओं ने कहा की सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना में गलत बयानी कर रही है। अभी भी कई ऐसे गरीब हैं जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। जबकि सरकार यह दावा कर रही है कि उसने अधिकांश गरीबों को आवास योजना का ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.