मिर्जापुर, दिसम्बर 31 -- मिर्जापुर, संवादाता l जनपद की दो लाडलियां नए वर्ष में आंध्र प्रदेश में 19 जनवरी से होने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगी l दोनों चयनित खिलाड़ी पांच जनवरी से आजमगढ़ में कैंप में भाग लेकर अपनी खेल कौशल को निखारेंगी l कोन ब्लॉक के मवैया स्थित आशीर्वाद इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा आँचम और सीखड़ ब्लॉक के रुदौली स्थित मॉडल इंटर कॉलेज के सातवीं की नंदिनी का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है l दिनों खिलाड़ी यूपी की माध्यमिक विद्यालयों की टीम से 69 वीं नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी l खिलाड़ियों के चयन की सूची राज्य माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान अयोध्या की ओर से जारी कर दी गई है l दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले अन्य खिलाड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.