लखनऊ, दिसम्बर 11 -- वृंदावन और अवध विहार योजना को जोड़ने वाले फ्लाईओवर से बुधवार रात एक पल्सर सवार नीचे रेलवे ट्रैक के पास गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकरा गई थी, जिसके बाद वह नीचे गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल युवक बरौना का रहने वाला 22 वर्षीय राज चौधरी है। वह पल्सर बाइक से बुधवार रात पुलिस चौकी की ओर से आ रहा था। अवध विहार और वृंदावन योजना को जोड़ने वाले पुल की रेलिंग से उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर के बाद राज बाइक से उछलकर नीचे रेलवे ट्रैक के पास गिरा। चीख पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने उसे उठाया। पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल राज के परिवारीजनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों को सूचना दे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.