रांची, अप्रैल 22 -- अड़की, प्रतिनिधि। तोड़ांग पंचायत के बांदुगढ़ा में छउ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि छउ नृत्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। यह नृत्य न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखता है, बल्कि हमारी नई पीढ़ी को अपनी सभ्यता और वीरता की गाथाओं से भी परिचित कराता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन गांव की एकता, संस्कृति और पहचान को मजबूती देते हैं। हम सभी का दायित्व है कि इस विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुंचाएं। मौके पर ग्राम प्रधान जादव सिंह मुंडा, शोएनाथ मुंडा, जेएमएम प्रखंड कोषाध्यक्ष जगदीश मुंडा, परीक्षित मुंडा, पवन लोहरा, धनसिंह मुंडा, बिरसिंह मुंडा ग्राम के गणमान्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...