लखीमपुरखीरी, फरवरी 4 -- शब-ए-बरात का त्यौहार अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर की सड़कों पर रात भर चहल पहल बनी रही। शाम से लेकर सुबह तक मस्जिदों व घरों में खुदा की इबादत और कुरआन की तिलावत का सिलसिला जारी रहा। शब-ए- बरात के मौके पर लोगों ने कब्रिस्तानों, दरगाहों और मजारों पर जाकर मोमबत्ती व अगरबत्ती सुलगा कर फातिहा पढ़ी व दुआएं मांगी। इबादत और रोशनी की इस रात लोगों ने अपने मकानों व दुकानों में मोमबत्ती,अगरबत्ती सुलगा कर अपनी अक़ीदत का इजहार किया। इस मौके पर आलिमों ने अपनी तकरीरों में कहा कि यह वह बाबरकत रात है जिसमें अल्लाह तआला रहमतों और बरकतों की बारिश करता है। इस एक रात की इबादत का सवाब, हजार रातों की इबादतों से बेहतर बताया जाता है। यही वजह है कि लोग रात भर खुदा की इबादत में मशगूल रहते हैं। इस रात लोगों की जायज दुआएं क़ुबूल क...