रांची, दिसम्बर 31 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में अहीर यादव समाज द्वारा चार जनवरी को बाघधरा पतरा स्थल पर प्रखंड स्तरीय सभा सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को इटकी मोड़ स्थित रौनक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में अहीर उत्थान समिति ने यह निर्णय लिया। सभा में समाज को राजनीतिक, आर्थिक और शिक्षा के क्षेत्र में विकास के पथ पर आगे ले जाने सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इटकी, कुन्दी, गड़गांव, कुरगी, कुम्बाटोली और मकुन्दा आदि गांवों के अहीर समाज से जुड़े प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मंगल प्रकाश गोप, किशोर गोप, मुकेश गोप, संजय गोप, किशुन गोप, विन्देश्वर गोप, महिन्दर गोप, रोहित गोप, शिवनाथ गोप, राहुल गोप, अशोक गोप, पवन गोप, बंधन गोप और श्यामलाल गोप आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.