अंबेडकर नगर, मई 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर नगर लोहिया भवन सभागार में लोक माता महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रि शताब्दी जयंती पर अकबरपुर के पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन हुआ। इसका संयोजन एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर भारत की उन महान नारियों में से एक हैं, जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन के संयोजक एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने महारानी अहिल्याबाई को नमन करते हुए कहा कि उन्हें न्याय प्रिय शासक माना जाता है।अपने शासनकाल में उन्होंने किसी को भी अन्याय नहीं करने दिया। सम्मेलन को जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह और प्रधान संघ अध्यक्ष मान सिंह ने संबोधित किया। आभार जिलामंत्री विनय पाण्डेय ने व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.