बरेली, अक्टूबर 13 -- आनंद आश्रम में श्रीराम कथा में व्यास पं. बृजेश पाठक ने अहिल्या पर प्रभु राम की अद्भुत कृपा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि अहिल्या पत्थर बन गईं थीं और उनके पास भगवत साधन नहीं था, फिर भी प्रभु राम ने स्वयं उनके पास जाकर उन्हें पावन किया और सामाजिक सम्मान दिलवाया। उनके पति महर्षि गौतम ने भी सम्मानपूर्वक अहिल्या को अपने साथ लिया। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि प्रभु श्रीराम को पतित पावन कहा गया। वे समाज में तिरस्कारित लोगों के हृदय में विराजमान हैं। इस मौके पर मंत्री अनिल अग्रवाल, अनिल गुप्ता, रीना अग्रवाल, वीणा अग्रवाल और राम कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...