दरभंगा, जनवरी 7 -- कमतौल। प्रसिद्ध धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल अहिल्यास्थान में आगामी 9, 10 एवं 11 जनवरी को आयोजित तीन दिवसीय अहिल्या गौतम महोत्सव की सफलता को सुनिश्चित करने एवं महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को अपर समाहर्ता सलीम अख्तर, सदर एसडीओ विकास कुमार, नजारत उपसमाहर्ता पवन कुमार ने अन्य अधिकारियों की एक टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महोत्सव पंडाल, बैरिकेडिंग और आवागमन मार्गों का जायजा लिया। मंचीय व्यवस्था, पार्किंग, विभिन्न स्थानों पर बन रहे ड्रॉप गेट आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने महोत्सव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों की टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र भारी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.